कश्मीर का नाम हर भारतीय को अपनी तरफ लुभाता है| इसे पृथ्वी का स्वर्ग कहा जा सकता है| महाभारत के समय से ही कश्मीर शासकों की गाथाएँ इतिहास में बहुत अच्छी तरह से देखी जा सकती है| इतिहास की लम्बी परम्परा में सम्राट ललितादित्य का नाम विशेष रूप से उल्लेखीनीय है जिनका साम्राज्य बहुत ही समृद्धिशाली था| कोचीन की यात्रा करते समय आपके मन में एक ऐसी चुभन महशूस होगी जो आपको इसके दृश्य देखने के लिए मजबूर कर देगी| तो चलिए आज जानते हैं की ऐसा क्या है जो श्रीनगर को
तैरते शिकारे
श्रीनगर में मौजूद डल झील में तैरते शिकारे हवा के झोंकों से झूमते हुए ऐसे दिखाई देते है जैसे ये कश्मीर की शान हो| वास्तव में डल झील एक मनोरम दृश्य है जो प्रत्येक भारतीय को अपनी ओर लुभाता है| झील की नौका यात्रा और कई सारे अनेक प्रकार के आनंद एक साथ मिलते हैं जिसका मुख्य और बेहतरीन केंद्र डल झील है| शाम के समय इक्के-दुक्के शिकारों को तालगति पे चप्पू मारते देखा जा सकता है|
शंकराचार्य पहाड़ी
श्री शंकराचार्य पहाड़ी श्रीनगर का सबसे ऊंची जगह है| यह एक मठ है जो बहुत ही पुराना है| यह मठ बहुत ही लोकप्रिय है जिसे भारतीय आस्था का केंद्र कहा जा सकता है| जनश्रुति के अनुसार यहाँ का मंदिर पांडव वंश के राजाओं का बनवाया हुआ है जिसमे शंकराचार्य और भगवान् शिवजी की मूर्तियाँ देखी जा सकती है| इस पहाडी की सबसे लोकप्रिय बात यह है की इस ऊंचे पहाड़ पर खड़े होकर श्रीनगर का काफी बड़ा हिस्सा देखा जा सकता है|
जलवायु
श्रीनगर में जलवायु का वर्णन बहुत ही उल्लेखनीय है| साफ़-सुन्दर पर्यटक केंद्र के सामने मौजूद स्वच्छ सड़कें और छोटे-बड़े हरे मैदान बड़े ही मनमोहक लगते हैं| नगर के बीच बहती झेलम (नदी), जगह-जगह में उसे पार करने के लिए बने कई सारे पुल, और उस पुल को पार करने वाले कई सारे अनोखें लोग यहाँ की सौन्दर्यता में चार-चाँद लगा देते हैं| इस अद्वितीय आनंद का अनुभव करने के लिए यात्रियों के आत्मीय व्यवहार का सहज स्वाभाविक वर्णन इसकी यात्रा को और अधिक प्रभावशाली बनाता है|
बर्फ से भरे पर्वत
श्रीनगर को बर्फ और केसर का नगर कहा जा सकता है, यहाँ कदम रखने के बाद आपकी पहली मानसिक प्रतिक्रया इस अच्छे अवसर पर भगवान् को धन्यवाद देने की होगी| यहाँ के पर्वत जो बर्फ से ढके हुए हैं एक मनोरम दृश्य का अनुभव कराते है, बर्फ से ढकी पर्वत की चोटियाँ इसे मुकुट के सामान शुशोभित करती है जो मुकुट में मौजूद सफ़ेद चांदी का अनोखा अनुभव कराने में कोई भी कसर नहीं छोड़ती है|
जवाहर सुरंग
कई सुरंगों में जवाहर सुरंग का नाम बड़े ही चाव से लिया जा सकता है| इस सुरंग को पार करते समय आप पुलकित हुए बिना नहीं रह सकते हैं| इंजीनियरों की अद्भुत प्रतिभा, अदम्य साहस और कार्य करने की शक्ति ने दुर्गम पर्वत में एक विशाल सुरंग का रास्ता बनाकर इस जगह को चलने लायक बना दिया है|
ANAND says
Please add more beautiful images of Kashmir location.